कुंड। पुलिस को दी शिकायत में गांव माजरा निवासी ने बताया कि उनका बेटा रोजाना शराब पीकर उनके साथ गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। कई बार समझाया, मगर नहीं माना। परेशान होकर पिता ने खोल थाना में शिकायत दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।