फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: शराब तस्कर ने जिला परिषद चुनाव के लिए भरा नामांकन, कोसली थाने से 14 दिन पहले हुआ था फरार

Sat, 29 Oct 2022 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी जिला के कस्बा कोसली के रहने वाले जीवन हितेषी उर्फ लाला पर 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिहार के जिला गोपालगंज थाना कुचायकोट में 26 अगस्त 2017 को शराब तस्करी के आरोप में जीवन हितेषी उर्फ लाला पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
नामांकन भरता आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी से फरार शराब तस्कर आरोपी द्वारा हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन भरने का मामला सामने आया है। आरोपी को बिहार पुलिस शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार कर कोसली थाना लेकर पहुंची थी, लेकिन यहां से आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिला के कस्बा कोसली के रहने वाले जीवन हितेषी उर्फ लाला पर 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बिहार के जिला गोपालगंज थाना कुचायकोट में 26 अगस्त 2017 को शराब तस्करी के आरोप में जीवन हितेषी उर्फ लाला पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी महीने 15 अक्तूबर को बिहार पुलिस उसका गिरफ्तारी वारंट लेकर कोसली थाने पहुंची थी पुलिस ने लाला को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन जैसे ही उसे थाने में लेकर पहुंची, आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था। 

अब जीवन हितेषी उर्फ लाला ने रेवाड़ी के जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 3 से नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले जीवन हितेषी उर्फ लाला ने कोसली गांव में मठ पर पहुंचकर माथा टेका और आसपास के गांव में प्रचार-प्रसार भी किया। बताया जा रहा है कि लाला ने नामांकन भरने के लिए शुक्रवार को अदालत में याचिका दायर की थी। सेशन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए 29 सितंबर यानी शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की शर्त पर नामांकन भरने की अनुमति दी थी। रेवाड़ी में जिला परिषद के 18 वार्ड हैं। वार्ड नंबर 3 में जीवन हितेषी के अलावा 10 अन्य लोग भी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें