फोटो : 04रेवाड़ी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाते संस्था के सदस्य साथ में बच्चे। स्रोत: संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित अभिराज सांस्कृतिक संस्था की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद ने कान्हा और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया ने बच्चों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। संस्था निदेशक अभिषेक सैनी ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण पैदा हुए थे। इस दौरान बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजेश भगत, शालू सैनी, निशा, पायल, प्रिया सैनी , दिव्या सैनी, खुशी, कपिल, भारत कुमार व विशाल राणा उपस्थित रहे।