कार्यक्रम में उपस्थित जैन समाज की महिलाएं।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिगंबर जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर नगर के नया जैन मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम महिला जैन मिलन पारस की प्रधान नीलू जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर 48 दीपकों के साथ भगवान आदिनाथ पर आधारित भक्तामर पाठ कराने के बाद भव्य आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैन समाज के लोगों का विश्वास है कि भक्तामर पाठ के स्मरण से सभी कष्टों का निवारण होता है और परिवार में सुख - समृद्धि आती है। कार्यक्रम में आयोजित धार्मिक प्रतियोगिता में रिया जैन, प्राची जैन, अथर्व जैन, सरोज जैन, लवली जैन, रेखा जैन, निशा जैन व रितिका जैन विजेता रहे। कार्यक्रम में संस्था सदस्य स्वर्णलता जैन, रूपम जैन, सीता जैन, रेखा जैन, ज्योति जैन, शैली जैन, सुचिता जैन, मिथिलेश जैन आदि उपस्थित रहे। संवाद