फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक मां के साथ पहुंची आराध्या

Thu, 21 Sep 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंची रेवाड़ी निवासी 10 वर्ष की आराध्या और उनकी मां निशा धानियान। स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के हासाका गांव निवासी 10 वर्षीय आराध्या अपनी मां निशा धानियान के साथ 17,598 फीट ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैम्प तक पहुंच गई है। यह सफलता उसे 20 सितंबर 2023 को मिली है। आराध्या की मां का दावा है कि यहां तक पहुंचने वाली वह सबसे कम उम्र की बालिका है।
विज्ञापन

आराध्या और उनकी मां निशा यहां से 1000 फीट ऊपर स्थित खुम्बू आइस फॉल पर जाएंगी। साथ ही वहां पहुंचते ही आराध्या का नाम एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो जाएगा क्योंकि यह कीर्तिमान बनाने वाली वह भारत की सबसे कम उम्र की बच्ची बन जाएगी। आराध्या और उनकी मां निशा के हौसले और जज्बे को जिले के लोग सलाम कर रहे हैं। आराध्या और उनकी मां 10 सितंबर को रेवाड़ी शहर से अपने लक्ष्य को लेकर रवाना हुईं हैं।
विज्ञापन

आराध्या के इस सफर में यतीश सिंघल, अमित कुमार, जितेन्द्र अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, माइल्स टू एजुकेट सोसाइटी, श्री श्याम सेवा समिति का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें