फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Wed, 27 Mar 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आप नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता शहर के अभय सिंह चौक पर एकत्रित हुए और विरोध-प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-10 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। यहां पुलिस बल ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।




आम आदमी पार्टी के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आप नेता संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं के जरिए विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर जेल में डाला जा रहा है। संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी दलों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप नेता सुभाष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के पास कुशासन है। इसके अलावा कुछ नहीं। अरविंद केजरीवाल ईमानदार आदमी हैं। उन्होंने एक पैसे की बेईमानी नहीं की है। उन्हें फंसाया जा रहा है। बीजेपी को इस देश में डर है तो सिर्फ केजरीवाल से है। इसी कारण त्योहार के मौके पर उन्हें झूठे केस में फंसाकर जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल सीएम हैं और सीएम रहेंगे। उनके साथ देश की जनता है। इस मौके पर रवि यादव, प्रदीप यादव, मोहित इंदौरा, नरेश चौधरी, संतोष यादव, मनोज, मदन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें