रेवाड़ी। पंचकूला में 20 जुलाई को आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आप के कार्यकर्ता शनिवार को पंचकूला के लिए रवाना होंगे। मदन सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पंचकूला रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि पंचकूला में आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल पहुंचेंगी। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव के उपलक्ष्य में अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लॉन्च किया जाएगा।