रेवाड़ी। जिले में आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली जाकर मोदी हटाओ देश बचाओ, ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। आप वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का दुरुपयोग करके आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में पूछताछ करके जेल में डालने की साजिश रची जा रही है।
रविवार को रेवाड़ी जिले से एडवोकेट मुकेश रघुनाथपुरा, बावल विधानसभा प्रतिनिधि रेखा दहिया, अभिषेक झांब, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय शर्मा और सुभाष अग्रवाल समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कुलदीप यादव, चंद्रप्रकाश, कपिल यादव, कुलदीप शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।