फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने पंजाब और दिल्ली का रूप बदला : संजय सिंह

Mon, 23 Sep 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 26रेवाड़ी। धारूहेड़ा में चुनावी जनसभा में पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह साथ में प्रत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सतीश यादव के समर्थन में राज्यसभा सदस्य व आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। सेक्टर-6 मार्केट धारूहेड़ा में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आप ने दिल्ली और पंजाब का स्वरूप बदला है। बिजली और पानी जैसी सुविधाओं पर विशेष फोकस किया गया है। उन्होंने कायस्थवाड़ा, गुर्जरवाड़ा, सेक्टर-6 मार्केट धारूहेड़ा, एम2के धारूहेड़ा और जैतपुर सहित कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। संजय सिंह ने कहा कि आप का लक्ष्य आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा कर उनका जीवन स्तर सुधारना है। वहीं, सतीश यादव ने अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेवाड़ी की जनता के इस अपार स्नेह और विश्वास से अभिभूत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें