फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी कोसली के युवाओं को देगी रोजगार: हिम्मत

Sat, 20 Jul 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। हरियाणा में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतेगी व सरकार बनाएगी। ये बातें कोसली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के युवा नेता सीए हिम्मत यादव ने कोसली विधानसभा के गांव गोठड़ा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं। आम आदमी पार्टी के युवा नेता सीए हिम्मत यादव ने कहा कि दिल्ली एवं पंजाब के बाद हरियाणा की जनता ने भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से कोसली विस क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान यह बात सामने आई है कि क्षेत्र की जनता बदलाव का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पांच से दस हजार युवाओं को नौकरी दिलाकर वह क्षेत्र से बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्या समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें