फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आडी टेडी तेरी सेल्फी मेरे मन को भागी...पर जमकर झूमे दर्शक

विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय युवा उत्सव हिंडोला-2.0 के दूसरे दिन वीरवार को प्रतिभागियों अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कल्पना चावला सभागार में आयोजित हरियाणवी नृत्य में प्रतिभागियों के साथ ही दर्शक भी जमकर झूमे। रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों से आए कॉलेजों के प्रतिभागियों ने 45 विधाओं में अपना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को युवा उत्सव का समापन होगा, जिसमें शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर मुख्यअतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

हिंडोला के दूसरे दिन रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिला के विभिन्न कालेजों के प्रतिभागियों ने हरियाणवीं तर्ज पर ओढ़ के चुंदड़ी मैं देखूं हरियाणा..., ना भूख लग प्यास मनै तावला आजा न पिया..., सुन संदेश तेरे आने का भूख लगे ना प्यास...., आडी टेडी तेरी सेल्फी मेरे मन को भागी..... आदि गानों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान पंडाल में मौजूद दर्शकों ने झूमने लगे। दर्शकों से खचाखच भरे पंडाल में तालियों की गड़गड़ाहट होती रही। प्रतिभागियों ने नाटक, नृत्य व गायन प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय संस्कृति का परिचय दिया गया।
विश्वविद्यालयके कुलपति प्रो. जेपी यादव, कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार व अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रो. विजय कुमार ने विभिन्न स्टेजो का निरीक्षण करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में हम कहीं ना कहीं अपनी संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं, लेकिन ऐसे उत्सव हमें अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव को महसूस करवाते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमें अपनी परंपराओं तथा संस्कृति का ज्ञान होता है और इस प्रकार के कार्यक्रम संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ युवाओं की ऊर्जा को भी चैनेलाइज करने का कार्य करते हैं। इसमें मंच संचालन डॉ. सुधीर कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस तरह हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
स्टेज नंबर 1
यह मुख्य स्टेज थी, जिस पर वन एक्ट प्ले स्किट (संस्कृत) व संस्कृत श्लोक उच्चारण विभिन्न प्रकार के मुद्दों को दर्शाते हुए वन एक्ट प्लेहिंदी, मिमिक्री, सोलो एक्ट मोनोलॉग पुरुष व महिला कलाकारों ने प्रस्तुत किए गए। स्वभावों नोपदेशेन शक्यते कर्तुमन्यथा। सुतप्तमपि पानीयं पुनर्गच्छति शीतताम की महता के बारे में अवगत कराया।
स्टेज नंबर- 2
कल्पना चावला सभागार से हरियाणवी सोलो डांस (पुरुष) व हरियाणवी सोलो डांस (महिला)के द्वारा हरियाणवी संस्कृति को उजागर किया गया और वेस्टर्न सोलो प्रस्तुत किए गए। इसमें संगीत और वाद्य के बीच तालमेल को लेकर खूब किलकियां व तालियां बजी। इसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने हुनर का कौशल दिखाया।
स्टेज नंबर-3
राव तुला राम भवन में पोएटिक (पंजाबी) व हिंदी भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिताका आयोजन किया गया। महिला भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, ग्लोबल वार्मिंग, जनसंख्या नियंत्रण आदि पर प्रतिभागियों ने अपनी शैली का परिचय दिया।
स्टेज नंबर- 4
राव तुलाराम भवन में पोएटिक (हरियाणवी) व अंग्रेजी भाषा में वाद-विवाद प्रतियोगिताका आयोजन किया गया।युवाओं को विकसित भारत के लक्ष्य के अन्तर्गत युवाओं को जागरुक किया। युवाओं की भूमिका देश के निर्माण में किस तरह है उसके बारे में जानकारी दी।
स्टेज नंबर- 5
अटल लाइब्रेरी पुस्तकालय बेसमेंट मे पोस्टर मेकिंग, कोलाज इंस्टॉलेशन, मेहंदी औररंगोली में रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिलों के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं बेहतर प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुगध किया।
विज्ञापन

स्टेज नंबर- 6
विवेकानंद ब्लॉक में लाइट वोकल गीत, गजल, भजनों के साथ हरियाणवी समूह गीतों के माध्यम से दर्शकों को लोटपोट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें