रेवाड़ी। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव प्राणपुरा निवासी नितिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि गत 19 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग से एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष यादव को सुचना मिली थी कि गांव फदनी निवासी दीपक अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने का धंधा करता है। वह आज सेक्टर-4 रेवाड़ी में एमटीपी किट के साथ मौजूद है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने योजना के तहत एक नकली ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा था। जिसके बाद टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एमटीपी किट, सात सौ रुपये, प्रयोग की गई एक बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद किया था। संवाद