फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड के सामने बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की छाती, पेट और पीठ पर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात से मौके पर दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस कर्मियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद शहर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बस स्टैंड की प्याऊं के समीप बुधवार दोपहर एक करीब 20 वर्षीय युवक बुरी तरह तड़प रहा था। वहां से गुजर रहे तावडू निवासी अंकित भल्ला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को उठाकर तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई थी।
कोचिंग लेने वाले छात्रों में कई बार हो चुकी वारदात
शहर के कोचिंग लेने वाले छात्रों में वर्चस्व को लेकर कई बार लाठी-डंडों से मारपीट हो चुकी है। छात्रों के गुट शहर के पार्कों में बैठे देखे जा सकते हैं, जहां छात्रों में आपस में कई बार वारदातें हो चुकी हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि पुलिस की निष्क्रियता पर छात्रों के गुट भारी पड़ रहे हैं। वहीं करीब एक सप्ताह में ही बस स्टैंड के पास चाकू मारने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले प्राइवेट बसों के चालक-परिचालकों पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। तीन लोग इस वारदात में घायल हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने चाकू मारने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर फैली दहशत
वारदात दोपहर करीब एक बजे की है। उस वक्त बस स्टैंड पर काफी भीड़ मौजूद थी। कॉलेज छूटने का समय होने के कारण बड़ी संख्या में स्टूडेंट भी वहां मौजूद थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल युवक जमीन पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसकी मदद करने की जहमत नहीं उठाई।
शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। बस स्टैंड के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें