फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान

Sat, 08 Jun 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। कस्बे में गोयल कॉलोनी के पास एक कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को युवक को टक्कर मार दी जिससे वह वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मध्य प्रदेश के गांव भूंनगवा हाल धारूहेड़ा की गोयल कॉलोनी निवासी हरिदास ने बताया कि उसके बुआ का लड़का अरुण पानी की गाड़ी चलाता है। जिसकी आज छुट्टी थी। हरिदास ने उसे बोला था कि वह किसी काम के लिए बाजार गया हुआ था। उसके बुआ का लड़का उसको लेने के लिए गोयल कालोनी से भिवाडी की तरफ जा रहा था तभी एक स्विफ्ट कार चालक ने उसके भाई अजय को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटर साईकिल कार मे फंस गई और अजय दूर जाकर गिर गया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। धारुहेडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें