फोटो 20- सोनीपत के राजलू गढ़ी-गन्नौर स्टेशन के बीच मालगाड़ी की चपेट में आए युवक के हाथ पर गुदा व
गन्नौर। राजलू गढ़ी-गन्नौर रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। जीआरपी चौकी से एसआई भगतराम मौके पर पहुंचे और शव को सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। भगतराम ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। युवक के हाथ पर विकुल व गले पर ओम का टैटू गुदा है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। संवाद