फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चाइनीज मांझे की चपेट में आया युवक, गर्दन कटने से गंभीर हालत

Mon, 21 Aug 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के झज्जर फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे जयपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मोहल्ला संघी का बास निवासी प्रवीण गोकलगढ़ के समीप कॉलोनी में रहता है। रविवार शाम को करीब 6:30 बजे वह शहर के एक मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए बाइक से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह फ्लाईओवर पर पहुंचा तो चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी गर्दन बुरी तरह कट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे जयपुर के निजी अस्पताल ले गए। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें