रेवाड़ी (वि)। करावरा-मानकपुर। 18 सितंबर 2026 को एस डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योगा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। पतंजलि योग पीठ के नरेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को योगासन और प्राणायाम सिखाए। उन्होंने नियमित योग के लिए प्रेरित किया। विद्यालय निदेशक दीपक यादव ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु योग को आवश्यक बताया।