फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल पढ़ाने के लिए जा रही शिक्षिका को वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। भैरुवास के समीप एक शिक्षिका को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव रता खुर्द निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह करीब नौ बजे उनकी भाभी मीना देवी स्कूटी से स्कूल पढ़ाने के लिए जा रही थी। जब वह भैरुवास के समीप पहुंची तो पीछे से एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मीना देवी सड़क पर गिर गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें