फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्राम विकास समिति की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thu, 07 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 17गांव बव्वा में पौधरोपण करते गणमान्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
कोसली। गांव बव्वा में वीरवार को ग्राम विकास समिति की ओर से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी नागरिक कोसली विजय कुमार यादव रहे। समिति के प्रधान कमल सिंह यादव ने बताया कि गांव के श्मशान घाट परिसर में बरगद, पीपल और नीम के 24 पौधे रोपे गए। एसडीएम विजय कुमार ने भी पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट परिसर में काफी समय से अनावश्यक घास-फूस और खरपतवार उग आया था, जिसमें जहरीले जीव-जंतु पनप रहे थे। इस समस्या के समाधान हेतु समिति के सदस्यों ने दो दिन का सफाई अभियान चलाया और पूरे परिसर की सफाई कर वहां पौधारोपण किया। इस मौके पर ग्राम विकास समिति के सदस्य कंवल सिंह, राजीव कुमार, कृष्ण कुमार, राजेन्द्र सिंह, मोहन लाल, सुजान सिंह, दयाराम, विक्रम सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें