फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल में लगेंगे टीन शेड और चहारदीवारी होगी

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
फोटो : 18
विज्ञापन

बावल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बखापुर में विद्यार्थियों के लिए कंपनी की तरफ से सीएसआर के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यालय में टीन शेड, चहारदीवारी और फर्श पर टाइल्स लगवाकर स्वच्छ व सुरक्षित भोजन स्थल तैयार किया गया है। कंपनी के जीएम पीपी सिंह ने कहा कि बच्चों का पोषण और शिक्षा किसी भी समाज की मजबूत नींव होती है। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण में भोजन मिलेगा। अमित सिंह ने भविष्य में भी शिक्षा क्षेत्र में सहयोग जारी रखने की बात कही। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने कंपनी का आभार जताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों को खुले में भोजन करने की समस्या से राहत मिलेगी। इस मौके पर पौधरोपण भी किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें