रेवाड़ी। बाइक सवार उचक्का महिला के गले से सोने की चेन झपट ले गया। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अलवर के गांव मालाखेड़ा निवासी रिंकी ने बताया कि दो रोज पहले वह शहर के अर्जुन नगर अपने मां के घर आई हुई थी। बीते दिन वह किसी काम से गांधी नगर गई थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे वहां से वापस लौट रही थी। आनंद नगर गली में पहुंची तभी पीछे से एक बाइक सवार व्यक्ति उसके गले से चेन छीन कर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक चोरी हुए चेन की कीमत 30 हजार रुपये है। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।