फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 15 मई को रेवाड़ी से गुजरेगी विशेष ट्रेन

Mon, 11 May 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ की निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। इस यात्रा के लिए इच्छुक पात्र नागरिक 13 मई तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 15 मई को सिरसा से रेवाड़ी होते हुए नांदेड़ के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, भोजन और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था हरियाणा सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें