गांव हजारीवास की चिरंजीलाल कॉलोनी में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार चिरंजीलाल कॉलोनी निवासी अश्वनी ने बुधवार को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। कमरे में शव लटका देख कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल रामपुरा पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।