संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। गांव निमोठ स्थित बस अड्डे से सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति की एक गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निमोठ निवासी नितेश के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निमोठ निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई नितेश शनिवार शाम साढ़े 5 बजे गांव के बस अड्डे से सब्जी लेकर घर जा रहा था। तभी एक इको कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गिर गया। उसके पीछे गाड़ी से चल रहे प्रवीन ने नितेश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डहीना चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।