अनाज मंडी मार्ग पर दोपहर के समय छाया प्रदूषण। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली रोड पर गांव जोनावास के निकट चलती बाइक में आग लग गई। गनीमत रही कि मोटरसाइकिल सवार बच गया। चालक बाइक की सर्विस करवाकर लाया था, इसी दौरान रास्ते में धुआं उठने लगा। चालक बाइक को चेक कर ही रहा था कि तभी देखते ही देखते आग फैल गई और पूरी बाइक जलकर राख हो गई।