फोटो : 17 गांव नठेड़ा में आयोजित बैठक में बातचीत करते गणमान्य। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। गांव नठेड़ा में 10 जून को आयोजित होने वाले प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा नेता वीर कुमार यादव के आवास पर अभिनंदन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सेवानिवृत्त हेडमास्टर सज्जन सिंह ने की। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि होंगे। समिति 9 जून को अंतिम समीक्षा बैठक लेगी। बैठक में नठेड़ा के सरपंच मनोज कुमार, कै. महेंद्र सिंह, रणबीरस राजकुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समिति 9 जून को अंतिम समीक्षा बैठक लेगी।