संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव जाटूसाना में बाइक की टक्कर में एक मजदूर घायल हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटूसाना निवासी बसंत ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे के आसपास वह गांव ढाणी जाटूसाना के मोड़ पर खडा था। तभी उसी के गांव के कुछ युवकों ने बाइक से उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह वहीं गिर गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जाटूसाना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।