भंडारा ग्रहण करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : 1
कोसली। क्षेत्र में अच्छी वर्षा, खुशहाली और जनकल्याण की कामना को लेकर ग्राम कान्हड़वास स्थित बाबा मुक्तेश्वर पुरी महाराज एवं बाबा प्रेमनाथ महाराज धाम में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा मुक्तेश्वर पुरी महाराज एवं बाबा प्रेमनाथ महाराज के दरबार में माथा टेककर क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा होने की प्रार्थना की। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। संवाद