फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर 20 हजार का कटेगा चालान

Sat, 04 Nov 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली में प्रदूषण के चलते केंद्र सरकार के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण को लागू कर दिया है। ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियों ने दिल्ली में बीएस-3 और बीएस-4 की बसों पर पाबंदियां पहले ही लगा थी। तीसरे चरण की पाबंदियों में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल के निजी चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है। अगर ऐसे वाहन सड़कों पर दिखाई दिए तो 20 हजार रुपये तक का चालान भी कट सकता है। दूसरी तरफ त्योहारी सीजन भी आरंभ हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग रेवाड़ी से दिल्ली के लिए जाते हैं। बीएस-4 बसें चलनी पहले ही बंद हो चुकी हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास बीएस 3-4 चार पहिया वाहन हैं। उनके लिए भी मुश्किलें काफी खड़ी हो चुकी हैं।

रोजाना 30 बसें जा रहीं दिल्ली
मौजूदा समय में रोडवेज की 30 बसें रोजाना दिल्ली के लिए जाती हैं। इससे पहले 45 बसें दिल्ली के लिए जाती थी। वह सभी बसें बीएस-4 थी, जिन्हें अब अन्य मार्गों पर ड्यूटी के लिए लगाया गया है। दिल्ली जाने के लिए रोजाना 20 हजार यात्री यहां से सफर करते हैं। निजी बसें भी अधिकतर बीएस-4 हैं। ऐसे में लोगों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के 300 किलोमीटर के अंदर इन कार्यों पर रहेगी रोक
ग्रैप-3 के साथ ग्रैप के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां भी लागू रहेंगी। साथ ही दिल्ली के 300 किलोमीटर के अंदर प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और थर्मल पावर प्लांटों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान रहेगा। होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों के तंदूर में कोयले और जलावन लकड़ी के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के उद्देश्य से पार्किंग शुल्क बढ़ाना और सीएनजी, इलेक्ट्रिक बस और मेट्रो सेवाओं को बढ़ावा देना शामिल रहेगा।

वर्जन
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को एक साथ आना होगा। लोगों से अपील है कि खुले कूड़े में आग न लगाएं, इससे वायु प्रदूषण होता है।
-हरीश, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें