फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा के एक बड़े बदमाश ने लुटेरों को दिलाए थे हथियार

Fri, 30 Aug 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भिवाड़ी में आभूषण की दुकान में लूट और रेवाड़ी के सराफा व्यापारी जय सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में सिर्फ एक आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस अन्य पांच आरोपियों की तलाश कर रही है। पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को हरियाणा के एक हार्डकोर बदमाश ने हथियार मुहैया कराए थे।
23 अगस्त को वारदात के बाद सभी बदमाश पटौदी के रास्ते से बहादुरगढ़ के बापड़ोदा पहुंचकर ठहरे थे। बदमाशों को हथियार दिलाने वाले हार्डकोर बदमाश ने ही बदमाशों को एक रात शरण दी थी। हथियार उपलब्ध करवाने वाला बदमाश भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। सोमवार को एक आरोपी प्रीत उर्फ गोलू के दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस सभी आरोपियों की पहचान कर चुकी है लेकिन अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। भिवाड़ी पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की 8 से 10 टीमें एनसीआर, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

23 अगस्त की रात साढ़े सात बजे भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में बदमाशों ने कमलेश ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पांच बदमाशाें ने शोरूम मालिक जयसिंह, उसके भाई मधुसूदन, बेटे वैभव से मारपीट की थी। विरोध करने पर जयसिंह और मधुसूदन को गोली मार दी थी। दो गोली लगने से इलाज के दौरान जयसिंह की मौत हो गई थी।

जयसिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग

घटना को लेकर व्यापारियों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान स्वर्णकार और सर्राफा व्यापार मंडल ने कलेक्टर को मांत्र पत्र सौंपा। पत्र में मृतक जय सिंह सोनी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, उनके बेटे को सरकारी नौकरी देने, घायलों का निशुल्क इलाज कराने के साथ ही 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। साथ ही सराफा व्यापारियों को असलहे का लाइसेंस तत्काल प्रभाव देने की मांग भी की गई।
विज्ञापन




सीसीटीवी में नजर आया था बदमाश प्रीत

वारदात के दौरान शोरूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई थी। इसमें बदमाश प्रीत का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर दिखाई दिया था। बदमाश प्रीत को लेकर यह भी जानकारी मिली है कि वह घर से फरार था। परिजनों ने प्रीत के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रीत की फोटो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो प्रीत ने खुद ही सरेंडर करने का फैसला किया था। वारदात के समय सभी बदमाशों ने मुंह ढका हुआ था, प्रीत के मुंह से कपड़ा हट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें