फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डोमिनेशन अभियान में 98 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। जिले में दो दिए चलाए गए डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने 119 स्थानों पर दबिश देकर कुल 98 अपराधियों को गिरफ्तार किया और नशीले पदार्थ और शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि अभियान के लिए 18 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिनमें 67 पुलिसकर्मी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान विभिन्न श्रेणियों के अपराधियों को पकड़ा गया, जिनमें वारंटियों, स्थायी वारंटियों, इनामी अपराधी और एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने 503 ग्राम गांजा, 13.09 ग्राम स्मैक, 31 लीटर हथकड़ी शराब और 8.640 लीटर देशी शराब भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें