रेवाड़ी। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत जिला में प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि व आमजन अपना योगदान दे रहे हैं। डीसी अभिषेक मीणा बेहतर प्रशासनिक प्रबन्धन के साथ स्वच्छता की मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। डीएमसी ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव स्वच्छता को लेकर सराहनीय मुहीम चला रहे हैं। हम सभी साथ मिलकर रेवाड़ी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में तेजी से प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से स्वच्छता को लेकर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर मिलने वाली शिकायतों में से 95 फीसदी का समाधान किया जा चुका है। संवाद