फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9186 अभ्यर्थियों ने दी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करते पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में तीसरे दिन भी अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में दूसरे दिन 22800 विद्यार्थियों में 12335 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं मंगलवार को तीसरे दिन सुबह के सत्र में 4502 व शाम के सत्र में 4684 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने के साथ 38 परीक्षा केंद्रों के लिए 28 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए थे। वहीं इस बार आयोग द्वारा परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षार्थियों को पहले से रोल नंबर प्रिंट उत्तर पुस्तिका मिली। परीक्षा केंद्र को जैमर, वीडियोग्राफी कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, बायोमीट्रिक हाजिरी मशीन इत्यादि से लैस किया गया है। परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने इस बार कड़ा रुख अपनाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें