ब्रास मार्केट के नामकरण को लेकर ब्राह्मण समाज में घमासान
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर के ब्रास मार्केट का नाम बदलकर भगवान परशुराम ब्रास मार्केट के नाम पर करने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज में घमासान मचा हुआ है। परशुराम जयंती के कार्यक्रम के दौरान भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला द्वारा उठाई गई इस मांग के बाद समाज के एक पक्ष ने कहा है कि इसका नाम पहले से ही भगवान परशुराम ब्रास मार्केट है। वहीं शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने बैठक करके कहा है कि इसका बाकायदा गेट बनवाने एवं शिलापट्ट लगवाया जाएगा तथा इसके लिए अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। शुक्रवार को आयोजित हुई बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि यदि किसी भी दल अथवा व्यक्ति का इस मसले पर समर्थन व सहयोग की जरूरत होगी तो वह भी लिया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मई 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल ने ब्रह्मगढ़ में इसके नामकरण की घोषणा की थी। इसमें ब्रास मार्केट का नाम भगवान परशुराम ब्रास मार्केट और पार्क का नाम भगवान परशुराम वाटिका मार्ग रखने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अब इसका प्रवेश द्वार व नामकरण पट्टिका लगाए जाने की मांग को लेकर अधिकारियों से मिला जाएगा। बैठक समाज के पूर्व प्रधान प. विष्णुदत्त शर्मा एडवोकेट, पं. शादीराम शर्मा, श्रीचंद शर्मा, ठाकर दत्त वशिष्ठ, डीके भारद्वाज, अरुण भारद्वाज, सुंदर मुद्गिल, अजय शर्मा एडवोकेट, राजेश शर्मा, एडवोकेट मधुसूदन शर्मा, एडवोकेट प्रदीप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, कृष्णा देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, दलीप पटवारी, शिवकुमार हरित, कृष्ण कौशिक, सौरभ शर्मा, सुभाष भारद्वाज, देवेंद्र कौशिक, देशराज शर्मा मौजूद रहे।