रोस्टर प्रणाली को किसान विरोधी बताया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नई अनाज मंडी में जय किसान आंदोलन और संगठनों का एमएसपी सत्याग्रह का धरना 12वें दिन भी रहा। धरने की अध्यक्षता महेंद सिंह डूंगरवास ने की। वक्ताओं ने सरसों की एमएसपी खरीद की रोस्टर प्रणाली को किसान विरोधी बताकर कहा कि यह किसान को गुमराह करने का तरीका है। सरकार द्वारा लागू रोस्टर प्रणाली से छह माह में भी किसानों की सरसों नहीं खरीदी जा सकती है। महावीर सिंह ने बताया कि सरकार एमएसपी पर पूरी सरसों की खरीद में पूर्ण रूप से असफल रही है। अब सरकार भावांतर योजना को तुरंत प्रभाव से लागू करे। इस मौके पर मास्टर धर्म सिंह भोतवास, सतप्रकाश शर्मा संगवाडी, आनंद यादव रेवाड़ी, बलवंत मिस्त्री लोधाना, महावीर सिंह गंगायचा जाट, नंबरदार धर्मपाल, जगत सिंह रसगण, कंवर सिंह बालियर खुर्द, पृथ्वी सिंह बालियर खुर्द, रामअवतार, सतपाल चौधरी, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।