पकडे़े गए 403 वाहनों की बोली 16 को
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला रेवाड़ी में विभिन्न थानों के अंतर्गत पकड़े गए 403 वाहनों की बोली 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दिल्ली रोड स्थित पुलिस लाइन में होगी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं चेयरमैन जिला कंडमनेशन बोर्ड, रेवाड़ी ने बताया कि इसके लिए धरोहर राशि पचास हजार रुपये बोली दाता को बोली से पूर्व जमा करानी होगी। शेष शर्तें बोली के समय सुना दी जाएगी।