फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भैंस खरीदने आए किसान के 90 हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी

Fri, 02 Aug 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भैंस खरीदने जा रहे एक किसान की जेब से 90 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे के खानपुर गांव निवासी ओम सिंह बुधवार को भैंस खरीदने के लिए शहर आए थे। उनकी जेब में 90 हजार रुपये थे। कई जगह भैंस को देखने के बाद ओम सिंह कांकरवाली होते हुए आगे बढ़ गए। थकान के कारण ओम सिंह कांवरवाली मोड़ के पास एक पेड़ की छाया में बैठ गए। इसी दौरान दो-तीन युवक पैदल उनके पास आए और बातचीत करने लगे। एक युवक उनके ठीक बगल में बैठा था। इसी दौरान एक युवक ने ब्लेड से उसके कुर्ते की जेब काटकर उनका मोबाइल फोन और 90 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी बड़े आराम से मौके से निकल गए। करीब 10 मिनट बाद ओम सिंह को एहसास हुआ कि उसकी जेब कटी हुई है। ओम सिंह ने मौके से गुजर रहे राहगीरों की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें