नगरपालिका बावल की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर पॉलिथीन में सामान बेच रहे 9 दुकानदारों पर 9500 का जुर्माना किया है। इसके अलावा जिन दुकानदारों के पास कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे उन दुकानदारों पर भी जुर्माना किया गया। नगर पालिका के जेई कृष्ण सैनी ने बताया कि बार-बार नगर चेतावनी के बावजूद भी दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे थे। इसके अलावा उन दुकानदारों के भी चालान किए गए हैं जिनके पास कोरोना संक्रमण से बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। इस अवसर पर लिपिक कमल सिंह व जवाहर सैनी सहित पालिका के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।