फोटो : 13रेवाड़ी। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई करते पुलिस की टीम। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। पुलिस टीम ने शनिवार को जांच अभियान में गलत लेन से चलने के आरोप में 83 वाहन चालकों के चालान किए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधकों को यातायात नियमों कापालन कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रत्येक भारी वाहन व गति प्रतिबंधित वाहन अपनी निर्धारित गति सीमा में बाई लेन में चले, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और ओवरटेक करते समय किसी भी वाहन चालक को कठिनाई का सामना ना करना पड़े। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गलत दिशा व बाई लेन में ना चलकर नियम की उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।