ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची एंबुलेंस
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। प्रेम विवाह करने वाले युवक- युवती एक दूसरे से सातों जन्म तक एक साथ रहने की कसम खाते हैं। लेकिन रेवाड़ी में सामने आया मामला रिश्ते को तार-तार करने वाला है। पति पत्नी के बीच में मामूली से झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शहर के रामपुरा थाना क्षेत्र के राधाकृष्ण कॉलोनी में मधु व नितिन नाम के युवक ने कुछ दिनों पहले प्रेम विवाह किया था। किसी बात को लेकर वीरवार को दोनों के बीच में झगड़ा हो गया। इस पर नितिन ने मधु पर से चाकू से हमला कर दिया, जिसमें से गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने मधु को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। पति फरार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है।