रेवाड़ी। इनेलो के जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला व पूर्व विधायक राम कुमार गौतम के द्वारा महान विभूतियों सर छोटूराम, सर शादी लाल ,राव तुलाराम के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अपमान जनक टिप्पणियों से देश व प्रदेश की जनता का आहत हुई है। इनेलो पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। इसके लिये जेजेपी नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिये वरना देश व प्रदेश की जनता इनको कभी माफ नही करेगी। डॉ राजपाल ने कहा की जेजेपी पार्टी का गठन होने से पहले ही बगावती सुर उठने शुरू हो गए हैं। इसके नेता अब कोई न कोई बहाना बनाकर पार्टी को छोड़ने का मन बना चुके। जिस प्रकार सर छोटू राम ने देश के किसानों के हकों की लड़ाई लड़ी थी, सामंतवादी प्रथा से किसानों को मुक्ति दिलाने के साथ मजदूरों व गरीबों की आवाज को बुलंद करने का काम किया था। इसलिए ही देश के किसान उनको किसानों का मसीहा भी कहते है।