फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रेवाड़ी के सेवा केंद्रों की ओर से सरस्वती गार्डन घीसा नगर ढाणी देहली रोड रेवाड़ी में सुबह 10 से शाम आठ बजे तक विश्व शांति मेला चल रहा है। विश्वविद्यालय की बहन कमलेश ने बताया कि यह मेला 22 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि आज मानव विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। चारों ओर समस्याओं का पहाड़ मुंह फैलाए खड़ा है। जो मानवता को अजगर की तरह निगलने को तत्पर है। इन विषम परिस्थितियों में स्वयं को और विश्व को बचाने की जरूरत है। इस विश्व शांति मेले में तनाव एवं क्रोध के कारण व निवारण, नशा मुक्ति एवं विकारों से निवारण, स्वास्थ्य प्रदर्शनी, चैतन्य देवियों की सुंदर झांकियां, बच्चों एवं युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियां एवं समाधान, चैतन्य कुंभकरण की झांकी, जीवन यात्रा को दर्शाने वाली रेलगाड़ी आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें