संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 11 सितंबर से चल रही प्री-वोकेशनल कार्यशाला व प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। पहले चरण में 81 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दूसरे चरण में 94 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कौशल योग्यता (एनएसक्यूएफ) के तहत सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को चार वर्षीय कोर्स कराए जा रहे हैं। प्रथम फेज के प्रशिक्षण के समापन पर प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि जिले के टीजीटी को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्री-वोकेशनल प्रशिक्षण देकर वोकेशनल शिक्षक के रूप में तैयार किया गया है। अब ये अध्यापक बच्चों को विभिन्न कोर्स का ज्ञान देंगे।
कोऑर्डिनेटर डॉ. बीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीपक कुमार ने शिक्षण अधिगम के उपागम व तरीके, मास्टर ट्रेनर गौरव, सुदेश रानी, प्रदीप चौहान व डॉ. सुरेंद्र सिंह ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। सभी ने अलग-अलग कोर्स की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापक दीपक कुमार, अशोक यादव, हवा सिंह, धर्मेंद्र यादव, डॉ. संगीता, डॉ. नरेन पाल, संजीव, राज सिंह उपस्थित रहे।