फोटो : 03रेवाड़ी। श्रीकृष्ण भवन में आयोजित शिविर में जांच करवाते हुए। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की तरफ से रविवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रोफेसर सतीश यादव ने बताया कि शिविर में 81 मरीजों ने निशुल्क ओपीडी सेवा ली। दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर में डॉक्टर विक्रम यादव ने मेडिसिन में, डॉक्टर प्रशांत यादव ने हड्डी रोग में व डॉक्टर गौरव यादव ने सर्जरी में ओपीडी सेवा प्रदान की। शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर यशपाल यादव, अमर सिंह, आनंद यादव, सुरेंद्र सिंह व बिक्रम आदि ने योगदान दिया। संवाद