फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 80 छात्राओं ने नए मतदाता पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

Thu, 09 Nov 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला रीजनल सेंटर में निदेशक बलबीर सिंह छात्राओं को वोट का महत्व बताते हुए। स्रोत : सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का महिला रीजनल सेंटर में बुधवार को छात्राओं के नए मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए एक विशेष कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 80 छात्राओं ने नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया।
रीजनल सेंटर निदेशक बलबीर सिंह ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रयास करते हुए जिला चुनाव आयोग कार्यालय रेवाड़ी से अजय यादव इलेक्शन नायब तहसीलदार, संजय इलेक्शन कानूनगो अशोक क्लर्क को आमंत्रित किया। केंद्र पर पहुंचकर 80 छात्राओं के नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अजय यादव ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र एक जरूरी प्रमाण पत्र होता है, जो वोट डालने के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट कैटिगरी, रियासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बैंक खाते आदि के लिए उपयोग में आता है। उन्होंने बताया की 18 वर्ष से ऊपर के नागरिक ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट वोटर हेल्पलाइन नंबर पर आवेदन करके भी नया वोटिंग कार्ड बनवा सकते हैं।
निदेशक बलबीर सिंह ने छात्राओं को संदेश दिया कि वोट का अपना विशेष महत्व होता है। एक वोट से सरकार बनती है और गिरती है, इसलिए सभी छात्राओं को इसके लिए आवेदन कर वोट बनवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि फॉर्म नंबर 6 नए मतदाता पहचान पत्र के लिए फॉर्म नंबर 8 मतदाता पहचान पत्र को ठीक करने के लिए भरा जाता है।
विज्ञापन

इसके साथ छात्राओं को निर्वाचन आयोग द्वारा रंगोली, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उपरोक्त मिशन को उत्साह के साथ परिवार व समाज में आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम में राजनीतिक विभाग के डॉ. राकेश कुमार, डॉ. प्रदीप का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रीनू यादव, डॉ. योगेंद्र, सचिन, विपुल व प्रदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें