रेवाड़ी। गांव पाल्हावास स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय में रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की पाल्हावास इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 79 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स के जनसंपर्क अधिकारी याद के सुगंध ने बताया कि एकत्रित रक्त गुरुग्राम के रोटरी ब्लड बैंक और सिविल हॉस्पिटल, रेवाड़ी के ब्लड बैंक को दिया गया। क्लब के प्रधान मनोज यादव ने बताया कि सभी को रक्तदान करना चाहिए, रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। किसी भी जरूरतमंद को इससे जीवनदान मिलता है। सभी रक्तदाताओ को अल्पाहार व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन उमेश कटारिया ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 25 वर्ष हो तथा वजन कम से कम 45 किलो व होमोग्लोबिन 12.5 से ज्यादा है, रक्तदान कर सकता है। इस अवसर नवीन अरोड़ा, मीनाक्षी अरोड़ा, मंजीत यादव असिस्टेंट, संदीप यादव, नवीन यादव, रिंकू आदि और रोटरी ब्लड बैंक की ओर से डाॅक्टर महिमा, दीपक सोनी, मनोज सोनी, वेद प्रकाश, प्रियंका, ईश्वर सिंह, डूंगर सिंह, दुर्गा थापा आदि अनेक लोगों का सहयोग रहा।