फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से 77 हजार रुपये गायब

Wed, 24 Jul 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। गांव शहबाजपुर खालसा में एक महिला के साथ गैस का कनेक्शन का झांसा देकर खाते से 77 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव शहबाजपुर खालसा निवासी नीलम ने बताया कि 17 जुलाई शाम साढ़े 7 बजे के आसपास उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें उसकी आईजीएल गैस का कनेक्शन रात साढ़े 9 बजे के बाद कट जाने के बारे में जानकारी दी हुई थी। थोड़ी देर बाद ही महिला के व्हाट्सएप पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही उसके खाते से करीब 77 हजार रुपये कट गए। उसके बाद पीड़िता को अलग-अलग नंबर से फोन कर परेशान किया जा रहा है। कसौला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें