अनाज मंडी में लगी बाजरे की ढेरी। संवाद
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, कोसली, बावल अनाज मंडी में बाजरे की आवक अब धीमी हो चुकी है। कारण यह है कि अब किसान आगामी फसल के कार्य में जुट चुके हैं।
अभी तक जिले की तीनों अनाज मंडियों में कुल 86838.50 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। इसमें से 86442.60 एमटी बाजरा विभिन्न खरीद एजेंसियों ने की है। खरीदे गए बाजरे में से 67245.55 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई हैए जो लगभग 76 प्रतिशत है। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन, हैफेड, खाद और आपूर्ति विभाग द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बाजरा की खरीद की जा रही है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। राजस्व विभाग, कृषि विभाग तथा मार्केटिंग बोर्ड की ओर से किसानों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।