फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल स्पर्धा में अर्जन सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-4 स्थित सैनिक स्कूल में अंतर सदनीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राव तुलाराम स्टेडियम में किया गया। विद्यालय में सुब्रतो, अर्जन, मानिकशा, कटारी, करियप्पा और परेरा सदनों के मध्य लीग मैच हुए। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में अर्जन सदन व सुब्रतो सदन तथा कनिष्ठ वर्ग में करियप्पा सदन व सुब्रतो सदन फाइनल में पहुंचे। संघर्षपूर्ण कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में वरिष्ठ वर्ग में अर्जन सदन व सुब्रतो सदन के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। अंतिम फैसला पेनल्टी शूट आउट से हुआ जिसमें अर्जन सदन ने सुब्रतो सदन को 2-1 से हराया व कनिष्ठ वर्ग में करियप्पा सदन ने सुब्रतो सदन को 2-0 हराकर फुटबॉल ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। वरिष्ठ वर्ग में कैडेट अश्विनी (521) व कनिष्ठ वर्ग में कैडेट कार्तिक (780) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य कैप्टन आर के शर्मा ने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र व पदक देकर पुरस्कृत किया। उनके साथ विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव सिरोही व विद्यालय उप-प्राचार्य विंग कमांडर कमल सिंह रावत भी मौजूद रहे। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला, पुणे हेतु कैडेटस का सर्वांगीण विकास कर उनका चारित्रिक उत्थान करना ही इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हैं ताकि देश की सशस्त्र सेनाओं के लिए भावी अधिकारी तैयार किए जा सके। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी परशुराम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें