रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा धारुहेड़ा में एक ठग कंपनी कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर साढ़े 9 हजार रुपए लेकर चलते बना। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के झुंझुनू निवासी कमलेश सैनी धारुहेड़ा में किराए पर रहता है। 16 मार्च को शाम के समय वह एक निजी बैंक की एटीएम मशीन से एक हजार रुपए निकालने गया था, उसी समय वहां दो आ गए। उन्होंने पैसे निकलवाने में मदद करने की बात कहकर कार्ड बदल दिया। कमलेश सैनी वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर पर उसके बैंक खाते से साढ़े 9 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।